Friday, July 16, 2021

िना पासवर्ड के भी WiFi कर सकते हैं कनेक्ट

बिना पासवर्ड के भी WiFi कर सकते हैं कनेक्ट, जानें तरीका बिना पासवर्ड के भी आप अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप को वाईफाई से कनेक्ट करना चाहते हैं। तो आप यहां बताए गए तरीकों को ट्राई कर सकते हैं। इन दिनों हमारी जिंदगी में ज्यादातर काम इंटरनेट पर निर्भर है। वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑनलाइन सुविधाओं का फायदा उठाने तक के लिए इंटरनेट का होना बहुत जरूरी है। इंटरनेट के लिए कुछ लोग मोबाइल डेटा या फिर वाईफाई का उपयोग करते हैं। हालांकि, मोबाइल डेटा की तुलना में वाई-फाई अधिक पॉकेट फ्रेंडली है और इससे हमारा काम आसान हो जाता है। बता दें कि ज्यादा डेटा और बेहतर स्पीड के लिए वाई-फाई का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करना पसंद करते हैं। वहीं हर वाईफाई कनेक्शन का अपना एक पासवर्ड होता है, जिसे अपने फोन या फिर लैपटॉप पर मेंशन करने बाद ही कनेक्ट किया जा सकता है। कई बार हम वाईफाई का पासवर्ड भूल जाते हैं और दोबारा पूछना नहीं चाहते हैं। ऐसे में वाईफाई फोन या लैपटॉप को कनेक्ट करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि एक तरीका है, जिससे आप वाईफाई को अपने सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं, वो भी बिना किसी से पूछे। आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन(स्मार्टफोन भीगने से बचाएं) है, ऐसे में आप QR कोड से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। क्यूआर कोड की मदद से आप वाईफाई से कनेक्ट कर पाएंगी और आपको पासवर्ड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आजकल ज्यादातर लोग इस ट्रिक को आजमा रहे हैं। वहीं आप चाहें तो कुछ ऑनलाइन साइट्स की मदद से वाईफाई के नाम और पासवर्ड को QR कोड में बदल सकते हैं। zxing.appspot.com और wwW.qrstuff.com आदि हैं, जिसकी मदद से आप कर सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Top 5 Earning Apps 2025 – Best Online Money Making Apps 🚀 2025 के Top 5 Best Earning Apps – घर बैठे पैसे कमाएँ आज के डि...