Tuesday, December 1, 2020
सेक्स करने के लिए कौन से दिन सुरक्षित होते हैं?
कोई महिला कब गर्भवती हो सकती है? आप कहेंगे तब जब वो उसका अंडोत्सर्ग (ओव्युलेट) होता है। और यह असल में है क्या? अगर आप इन चीज़ों के बारे में नहीं जानते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं। लव मैटर्स आपको ओव्यूलेशन के बारे में सब कुछ विस्तार से बताने जा रहा है जिससे आपको इन सवालों का जवाब जानने में मदद मिलेगी।
ओव्यूलेशन क्या है?
ओव्यूलेशन महिला के मासिक धर्म चक्र का एक भाग है, जब उसका शरीर ओव्यूलेट करता है मतलब इस दौरान अंडाशय से एक या कभी-कभी एक से अधिक अंडे निकलते हैं और ये अंडे फैलोपियन ट्यूब्स में जाने को तैयार रहते हैं।
आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। जन्म से ही स्त्रियों के शरीर में 10 से 20 लाख अंडे होते हैं। जब वे यौवनावस्था में पहुंचती हैं जो कि आमतौर पर 10 से 15 साल के बीच आती है तब उन्हें माहवारी शुरू हो जाती है और यह प्रक्रिया मोनोपॉज आने तक चलती रहती है। मोनोपॉज 40-50 की उम्र के बीच आता है।
मासिक धर्म चक्र का पहला दिन, माहवारी का पहला दिन होता है और मासिक धर्म चक्र का आखिरी दिन अगला पीरियड शुरू होने से एक दिन पहले का दिन होता है। मासिक धर्म चक्र की अवधि आमतौर पर 28 दिनों की होती है (लेकिन ये चक्र नियमित होते हैं पर उनकी अवधि कम या ज़्यादा जैसे 21 दिन या 40 होती, वे भी सामान्य ही होते हैं। इसी मासिक धर्म चक्र की अवधि के बीच ओव्यूलेशन की प्रक्रिया होती है।
ओव्यूलेशन का कारण
आमतौर पर यह शरीर के हार्मोन्स के कारण होता है। जब शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ता है तब दो में से एक ओवरी उस महीने के अंडे बनाती है और फिर उसे बाहर निकाल देती है। फिर ये अंडे माहवारी के स्राव के साथ निकल जाते हैं या फिर निषेचित हो जाते हैं जिसके कारण प्रेगनेंसी होती है।
ओवरीज आमतौर पर बारी-बारी से अंडे निकालती हैं। उनका काम बराबर-बराबर बंटा होता है। अंडे का निकलना या ओव्यूलेशन हर महीने होता है । हर मासिक धर्म चक्र में पीरियड के 10 या 20 दिन पहले यह होता है और यह मेंस्ट्रुअल साइकल के ठीक बीच का समय होता है। कभी-कभी ओवरीज दो या दो से भी ज्यादा अंडे बाहर निकालती हैं। (अगर दोनों निषेचित हो गए तो जुड़वा बच्चे होते हैं या कभी कभी ट्रिप्लेट भी होते हैं जो इस पर निर्भर करता है कि कितने अंडे निषेचित हुए हैं।)
https://t.asxem.link/183150/6132/0?bo=3511,3512,3521,3522
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Top 5 Earning Apps 2025 – Best Online Money Making Apps 🚀 2025 के Top 5 Best Earning Apps – घर बैठे पैसे कमाएँ आज के डि...
-
महाराष्ट्र में बलात्कार की एक ऐसी घटना हुई जिसे जानकर आप कांप जाएंगे. कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कों ने महज तीन साल की बच्ची के साथ गैंगरेप ...
-
दोस्तों आप हमेशा सेक्स की उत्तेजना में सिर्फ अपना मतलब निकाल कर अपनी वाइफ को खुश नहीं रख पाते हैं। मगर दोस्तों आपको इससे घबराने की जरूरत न...



No comments:
Post a Comment