Saturday, December 12, 2020

अब महिलाओं के लिए भी वियाग्रा

अब महिलाएं भी अपने लिए सेक्‍स पावर बढ़ाने वाली दवा वियाग्रा खरीद पाएंगी. इस दवा का नाम लायब्रिडो है और यह महिलाओं में सेक्‍स के प्रति इच्‍छाशक्ति बढ़ाने में मदद करेगी. अब तक यह दवा पुरुषों के लिए ही उपलब्‍ध थी. इस दवा को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यह शारिरिक इच्छा के साथ-साथ मानसिक रूप से भी महिलाओं को सेक्स के लिए प्रेरित करेगी. दवा के परीक्षण से वैज्ञानित काफी उत्‍साहित हैं और इसके तीन साल यानी 2016 तक बाजार में आ जाने की उम्‍मीद है. हर साल करीब 1.5 अरब पौंड वियाग्रा की बिक्री होती है, जिसका सेवन पुरुष करते हैं. वैज्ञानिकों ने महिलाओं के लिए भी कई बार यह दवा बनानी चाही, लेकिन वे नाकाम रहे. पिछले कई सारे प्रयोग असफल हो चुके हैं. दरअसल, सेक्‍स के लिए महिलाओं को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी सहमत होना जरूरी होता है. वैज्ञानिकों का दावा है कि इस दवा का सेवन करने के बाद महिलाएं शारीरिक इच्छा के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सेक्स के लिए प्रेरित होंगी. कहा जा रहा है कि सेक्‍स करने से तीन या साढ़े तीन घंटे पहले इस दवा को लेना होगा. एस्प्रिन से भी छोटी वियाग्रा जैसी इस दवा के चारों ओर मिंट की कोटिंग की गई है. इस कोटिंग के पिघलते ही टैबलेट शरीर के भीतर चली जाती है. गौरतलब है कि वियाग्रा खाने से पुरुषों के शरीर में उत्‍तेजना होती है, जबकि महिलाओं की यह नई दवा शरीर के साथ मस्तिष्‍क की उन कोशिकाओं को भी जगाएगी, जो सेक्‍स की इच्‍छा को बढ़ाती हैं. इस दवा को लेने के बाद मस्तिष्क में उन केमिकल्स का बनना और अधिक तेजी से शुरू हो जाता है जो किसी की ओर आर्कषित होने मदद करता है.

No comments:

Post a Comment

Top 5 Earning Apps 2025 – Best Online Money Making Apps 🚀 2025 के Top 5 Best Earning Apps – घर बैठे पैसे कमाएँ आज के डि...