Friday, December 11, 2020

अविश्वसनीय है मंदिर का रहस्य , 400 साल पुराने मंदिर में आज भी भगवान करते है बाते !!!

भले ही हम वैज्ञानिक युग में जी रहे है परन्तु आज भी ऐसे कई रहस्य छुपे है जिन्हे विज्ञान भी सुलझा नहीं पाया। कई ऐसी चमत्कारी घटनाए होती है जो इंसान के समझ से बहार है। ऐसे में किसी के लिए यह रहस्य की बात है तो किसी के लिए भगवान की लीला। हम यहाँ आपको ऐसे धार्मिक स्थल के बारे में बता रहे है जिससे जुड़ा रहस्य अविश्वसनीय है और इस रहस्य को समझने में विज्ञान भी पीछे रह गया है। यहाँ होने वाली इस अद्भुत घटना के कई साक्षी है परन्तु जो वो सुन सकते है उसे समझाना और प्रामिनित कर पाना शायद उनके वश की बात नहीं है।
जी हां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर बिहार में स्तिथ है। इस मंदिर में जो मूर्तियों से बोलने की आवाज़ आती है। ऐसा लगता है की वो आपस में बाते कर रही हो। जब लोग आधी रात में उधर से गुज़रते है तब उन्हें आवाज़े सुनाई देती है। लोगो ने पहले इसे वहम माना था लेकिन जब वैज्ञानिको द्वारा रिसर्च हुई तो उन्हें भी इस घटना का विश्वास करना पड़ा। वैज्ञानिको के अनुसार इस मंदिर के परिसर में शब्द गूंजते रहते है। वैज्ञानिको की एक टीम ने रिसर्च करने के बाद कहा की आवाज़ किसी व्यक्ति की नहीं है। उनका यह मानना है की यहाँ कुछ तो अजीब घटना है जिसके कारण यह आवाज़े सुनाई देती है।
उनका ऐसा मानना है की मंदिर की बनावट के कारण यहाँ शब्द गूंजते रहते है। यह उनका अनुमान है की जो लोग दिन में बाते करते है वो शब्द वह रात में गूंजते है। लोगो का यह मान्यता है की तांत्रिकम शक्तियों के कारण यहाँ की देवियाँ जाग्रत है। यह मंदिर करीबन 400 साल पुराना है। इस मंदिर की स्थापना एक तांत्रिक भवानी मिश्र ने की थी और उनके ही वंशज आज भी इस मंदिर के पुजारी बनते आए है। मंदिर तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है की यहाँ साधको की हर मनोकामना पूरी होती है।

No comments:

Post a Comment

Top 5 Earning Apps 2025 – Best Online Money Making Apps 🚀 2025 के Top 5 Best Earning Apps – घर बैठे पैसे कमाएँ आज के डि...