Saturday, November 21, 2020

चीनी स्मार्टफ़ोन मेकर Xiaomi ने भारत में Mi 33W SonicCharge 2.0 लॉन्च किया है. ये फ़ास्ट चार्जर है. ग़ौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने भारत में 27W का चार्जर लॉन्च किया था. Redmi K20 के साथ कंपनी ने 27W का फ़ास्ट चार्जर पेश किया था. नया चार्जर पिछले के मुक़ाबले ज़्यादा तेज़ी से स्मार्टफोन्स को चार्ज करेगा. Mi 33W SonicCharge 2.0 की क़ीमत 999 रुपये रखी गई है. जैसा की हमने बताया, इसका आउटपुट 33W का है. ये चार्जर Qualcomm Quick Charge 3.0 को सपोर्ट करता है. इस चार्जिंग ब्रिक के साथ 100cm का Type C केबल दिया गया है. कंपनी के मुताबिक़ ये BIS सर्टिफ़ाइड है और इसमें 380V सर्च प्रोटेक्शन दिया गया है. इसे Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है. कंपनी के मुताबिक़ ये चार्जर भारत में ही बनाया गया है और इसमें ऑटोमैटिक ट्रेंप्रेचर कंट्रोल दिया गया है, ताकि ओवरहीटिंग से बचा जा सके. इस चार्जर से शाओमी सहित दूसरे फ़ोन भी चार्ज कर सकते हैं. हालाँकि इस फ़ास्ट चार्जर से उन स्मार्टफ़ोन को ही फ़ास्ट चार्ज कर सकते हैं जिनमें फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया हो. जिन स्मार्टफ़ोन में फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है उन्हें ये लेने का कोई फ़ायदा नहीं है. ये चार्जर युनिवर्सल सपोर्ट वाला है यानी ये 100-240V सपोर्ट करता है और इसे कहीं भी आप प्लग कर सकते हैं. ये चार्जर पॉलिकार्बोनेट मेटेरियल का है और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है.

No comments:

Post a Comment

Top 5 Earning Apps 2025 – Best Online Money Making Apps 🚀 2025 के Top 5 Best Earning Apps – घर बैठे पैसे कमाएँ आज के डि...